आपकी जो भी समस्या है, आप दुनिया में जहाँ भी हैं, हम यहाँ मदद करने के लिए हैं। नाविकों और उनके परिवारों के द्वारा हमसे हर दिन कईं प्रकार के मुद्दों के बारे में संपर्क किया जाता है। इन समस्याओं में मजदूरी का गैर-भुगतान:, बदमाशी और उत्पीड़न, देश-प्रत्यावर्तन संबंधित समस्या, सामान्य संविदात्मक विवाद, जानकारी के लिए अनुरोध और भी बहुत कुछ शामिल हैं। हमें विस्तृत प्रकार के मुद्दों के बारे में अनुभव है, इसलिए यदि आप समस्या के साथ एक नाविक हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।
हम जानते हैं कि तन्दुरुस्त और स्वस्थ रहना नाविकों के लिए एक शीर्ष मुद्दा है। क्या आप जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने और अन्य बीमारियों की रोकथाम के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं? हमारे उन संसाधनों को, जो नाविकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में सही निर्णय लेने में मदद करते हैं, एक नज़र ज़रूर देखें।
क्या आप निकटतम नाविक केंद्र खोज हैं? दुनिया भर के 400 से अधिक नाविक केन्द्रों और उपलब्ध सुविधाओं की सूचि, हमारी ऑनलाइन निर्देशिका पर एक नजर डालें। क्या आप जो ढूंढ रहे हैं वह नहीं मिल रहा? हमसे संपर्क करें और हम देखेंगे यदी आपके आस पास कोई नाविक केंद्र या जहाज आगंतुक है।